फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की बेटी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए की पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर की बेटी ने शुरू की पैदल यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले की बेटी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के लिए अंबाला से आगरा तक 450 किमी की पैदल यात्रा शुरू की। जिला पंचायत के सेवानिवृत्त कर अधिकारी विनोद विहार निवासी राजेंद्र सिंह पुंडीर की बेटी प्रतिभा पुंडीर सेंगर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मेरी बेटी मेरा अभियान मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए 19 दिसंबर से अंबाला छावनी के सनातन धर्म महाविद्यालय से आगरा के लिए 450 किमी की यात्रा सुबह 8 बजे शुरू की थी। लगभग 250 किमी पैदल यात्रा कर 23 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंची जहां अपेक्ष इंडिया फाउंडेशन और अनेकों संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। यात्रा में उनके साथ उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष सेंगर अपने 9 वर्षीय पुत्र ऐरोन और 4 वर्षीय पुत्री अबनेर के साथ अपनी गाड़ी में झंडा लगाकर साथ-साथ चल रहे थे। इससे पूर्व प्रतिभा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के लिए अंबाला से चंडीगढ़ और अंबाला से दिल्ली तक धीमी गति की दौड़ लगा चुकीं हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा शिविर आयोजित
सहारनपुर। हनुमान नगर स्थित चौधरी चरण सिंह जूनियर हाईस्कूल चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया गया। बेहट रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित चिकित्सा परामर्श शिविर एवं कंबल वितरण शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एसडीएम सदर ने किया। शिविर में गरीबों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर गरीबों को कंबलों का भी वितरण किया गया। शिविर में बिशंभर दयाल शर्मा, डॉ. नरेंद्र खन्ना, हिमांशुकुमार, डॉ. अंकित यादव, डॉ. जावेद अख्तर, डाक्टर रिनुराज कश्यप ने सहयोग किया। इस मौके पर मांगेराम कश्यप, मनोज मलिक, तिरसपाल बालियान, ठाकुर धर्मपाल सिंह, सत्यपाल कांबोज, विक्रम सिंह, सुरेश शर्मा, मुनेश शर्मा, गौरव राजपूत, गौरव त्रिपाठी, सुनील, राजेंद्र सैनी, घनश्यारम, हरपाल, अशोक, सोनू, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें