फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। बिजली की दरों में इजाफा करने से लेकर समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों की उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी पीके पांडे को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौँपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की दरों की प्रस्तावित बढ़ोतरी किसानों की कमर तोड़ देगी। उन्होंने सहकारी समितियों पर क्रेडिट पर खाद नहीं मिलने पर रोष जताते हुए कहा कि इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य प्रजाति की पर्चियां नहीं मिलने से रबी फसलों की बुआई लेट हो रही है। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि 9 जनवरी को बिजली के बढे़ रेट के खिलाफ भाकियू सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में अधिग्रहीत की गई भूमि का एक समान मुआवजा दिलाने, देवबंद शुगर मिल द्वारा ग्राम पठोड़ी, दंगडोली में खरीदी गई जमीन पर मिल नहीं लगाए जाने पर इसे किसानों को वापस कराने आदि की मांग की। मुकेश तोमर, जगपाल सिंह, अशोक कुमार, मेवाराम, संजय चौधरी, निर्भय फौजी, अनूप सिंह, राजपाल, रामकुमार, कालूराम प्रधान, नाथीराम, करण सिंह, संजय आर्य, मोनू, रघुवीर सिंह, बृजपाल सैनी, महीपाल, कमलेश, हमीद खां, सुरेश चौहान, राकिब, ईश्वरचंद आर्य, बबली कांबोज, विनय, प्रवीण कुमार, जहांगीर, प्रदीप, आलिम प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें