फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के खर्च पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निर्वाचन में प्रत्याशियों के होने वाले खर्चों पर चुनाव आयोग की सतर्क निगाहें रहेंगी। इसके लिए प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान तीन बार खर्च का विवरण देना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को फारमेट उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। जिले में 14 फ्लाईंग स्क्वाएड बनाए गए हैं। जो कैश, शराब और वस्त्र आदि के वितरण पर लगातार नजर रखेंगे। चुनाव के लिए जिले को 21 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। पोलिंग दिवस वाले दिन से 48 घंटे पहले प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। बूथ से 100 मीटर दूर पर प्रत्याशी अपना बस्ता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव वाले दिन ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी, जनपद में नगरीय निकाय चुनावों में यह पहली बार होगा। कुछ पोलिंग बूथों को मॉडल बूथ भी बनाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की मतपेटिकाओं पर हरा रंग, नगर पंचायत अध्यक्ष की मतपेटिका पर सफेद रंग का स्टीकर होगा। जबकि इनके सदस्यों की मतपेटिकाओं पर गुलाबी रंग का स्टीकर चस्पा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 0132-2720388 होगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीडीओ संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए मूल्य
वस्तु रुपये
चाय 10
लड्डू बेसन 150 प्रति किलो
जलेबी 120 प्रति किलो
समोसा 6 से 15 का एक
केला 30 से 50 रुपये प्रति दर्जन
लंच पैकेट 75 का एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें