फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर पद के लिए होगा 14 प्रत्याशियों में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेयर पद के नामांकन पत्रों की जांच में सभी 14 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। इसके चलते नगर निगम में मेयर पद के लिए 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जबकि 70 वार्ड मे 10 पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त हुए। अब पार्षद पद के लिए 70 वार्डों में 733 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। जबकि चिलकाना सुल्तानपुर नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद के लिए सभी 6 नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

नामांकन पत्र की जांच में मेयर पद के लिए सभी नामांकन पत्रों के सही पाए जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीति दलों के अलावा खासी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी अखाडे़ में हैं। नगर निगम के 70 वार्डों से 733 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जबकि पार्षद पद के 10 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हुए हैं।
सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सभी 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जबकि 13 वार्डों के लिए 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---ये हैं मेयर प्रत्याशी---
प्रत्याशी पार्टी
अफरोज जहां निर्दलीय
संजीव वालिया भारतीय जनता पार्टी
शशि कुमार वालिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तसलीम कमाल निर्दलीय
साजिद समाजवादी पार्टी
सोनिया वालिया निर्दलीय
फजलूर्रहमान बहुजन समाज पार्टी
सलाउद्दीन राजा निर्दलीय
फरीद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
शीला देवी निर्दलीय
मो. इसरार प्रमुख निर्दलीय
मो. सलीम आम आदमी पार्टी
इसरार निर्दलीय
अब्दुल वाहिद निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें