फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने सौंपा एसपी सिटी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने सोमवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से निर्माण कार्यों से जुडे़ व्यापारी, मजदूर और मिस्त्री बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी सिटी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने कहा कि जिले में बजरी, रेत, कोरसेंट आदि उपलब्ध नहीं होने से इस कार्य से जुडे़ लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य से जुडे़ व्यापारी, मजदूर और मिस्त्री आदि के परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही जिले में निर्माण कार्य भी ठप हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन ने वैध खनन को नहीं खोला तो इससे जुडे़ लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। जसवीर सिंह गौतम, दीपक रोहिला, सुखपाल सिंह, अनिल धीमान, कपिल, पप्पू मिस्त्री, खुर्शीद मिस्त्री, सोवीर सिंह गौतम, विजयपाल, रामजी धीमान, रूपचंद कश्यप, पप्पन मिस्त्री, मोहकम सिंह, जितेंद्र, मंजीत, सोनी, राजकुमार चौटाला, सचिन, अमित, चंद्रभान, अमरीश चौटाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें