फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बास अलमदार की शहादत का किस्सा सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुहर्रम के तहत इन दिनों मजलिसों का दौर चल रहा है। शहर में जगह-जगह हो रही मजलिसों में शिया विद्वानों ने इमाम हुसैन के भाई और इमाम हुसैन के लश्कर के सिपहसालार हजरत अब्बास अलमदार की शहादत पर रोशनी डाली। मजलिसों में लोगों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

पहली मजलिस इमाम बारगाह सामानियान मोहल्ला कायस्थान में सुलतानपुर से तशरीफ लाए हुज्जत उल इसलाम मौलाना मकातिब अली खान सहाब ने खिताब फरमाया। दूसरी मजलिस बड़ी इमाम बारगाह जाफर नवाज में लखनऊ से तशरीफ लाए हुज्जत उल इसलाम मौलाना शेख इब्राहिम कुम्मी सहाब ने खिताब फरमाया। तीसरी मजलिस छोटी इमाम बारगाह में बिजनौर से तशरीफ लाए हुज्जत उल इसलाम मौलाना जहूर मेहंदी सहाब ने खिताब फरमाया, मजलिस में शिया विद्वानों ने इमाम हुसैन के भाई व इमाम हुसैन के लशकर के सिपहसालार हजरत अब्बास अलमदार की शहादत पर रोशनी डाली। मजालिस में बताया गया कि हजरत अब्बास मैदान के करीब बह रही नेहरे फरात से पानी लेने गये थे हजरत इमाम हुसैन के काफिले में छोटे छोटे बच्चे प्यास से तड़प रहे थे तब हजरत अब्बास बच्चों की प्यास को देख नहीं पाए और नहर पर पानी लेने चले गए यजीदी लशकर ने जब हजरत अब्बास को पानी लेकर जाते हुए देखा तो यजीद के लशकर ने हजरत अब्बास पर हमला कर दिया और हजरत अब्बास के बाजू कलम कर दिए गए। हजरत अब्बास इमाम हुसैन के उन हाशमी जवानों में से थे जिनके नाम से भी यजीदी लश्कर कांपने लगता था। इस मौके पर हिंदुस्तान की तरक्की व अमनो चैन और आपसी भाईचारे की दुआ कराई गई। मजलिसों के आखिर में नोहाख्वानी की गयी जिसमें अंजुमने अकबरिया व अन्जुमने इमामिया के सायबे बियाज सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, आसिफ रजा, मिजरा मेहरबान, मिर्जा अयाज, मिर्जा नईम, आदि ने नोहाख्वानी की। सुबह से घरों में नियाजों का अहतेमाम किया गया नियाज करने वालों में ख्वाजा खुर्शीद अख्तर, प्यारे मिया, आईएम जैदी, रियाज हैदर, मोहम्मद अली हवारी, ताजिम जैदी, अली अथर जै़दी आदि रहे। हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की याद नगर में घर घर सक्काई की गयी । उनकी की याद में शिया सोगवार मन्नतें मांगते हैं और अपने बच्चों को सक्का बनाते हैं। घरों में सक्काई की गयी घरों से छोटे छोटे अलम के साथ सक्काई की गयी जो इमाम बारगाहों में जाकर खत्म हुई सक्काई में शर्बत तकसीम चाय पानी तकसीम किया गया। अली जैब काजमी, मेहरबान पंजेतन, कैफ जैदी तुराब जैदी, अली, आदिल, काशिफ जैदी सलमान हैदर, वासिल, आतिफ, मोहम्मद, लवी, प्रिन्स, जै़यन, जमन, राजू काशान, मासूम जैदी, शाने जैदी, मैहदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें