फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप से कच्चा मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद धूप से कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारी बारिश के बाद रविवार को खिली तेज धूप के चलते सांपला वक्काल गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इसके मलबे के नीचे दबने से दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। रविवार सुबह बारिश बंद होने के बाद दोपहर में अचानक तेज धूप खिली। इससे सांपला वक्काल गांव में मोहतरम का कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां खेल रहा मोहतरम का पुत्र अब्दुल रहमान (12) और पड़ोसी मोहतसिम का पुत्र शाईम (7) मलबे गिरने से घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करने गए थे। मकान के गिरने और बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मोहतरम के घर के तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने घायल अब्दुल रहमान और शाईम को उपचार के लिए देवबंद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, भारी बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण गन्ना, धान, ज्वार व मक्का आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। हवा के कारण फसलें जमीन पर बिछ गई। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान अनिल चौधरी, रामपाल सिंह, अशोक त्यागी, राव मुर्शरफ, दिलशाद आदि ने बताया कि पकी हालत में फसलों के जमीन पर गिरने से उत्पादन में कमी आएगी। इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें