फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल त्यागी प्रदेश अध्यक्ष, विरेंद्र तिवारी बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल त्यागी प्रदेश अध्यक्ष, विरेंद्र तिवारी बने महामंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सप्लाई कलर्क एसोसिएशन की बैठक में प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमल त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष और विरेंद्र तिवारी को महामंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आहूत बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लिपिकों ने सहभागिता की। मुजफ्फरनगर के मनोज कुमार को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नामित किया गया। लिपिकों की ओर से सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के लिए जनपद सहारनपुर से कमल त्यागी, महामंत्री पद के लिए लखनऊ के विरेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए लखनऊ के आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए कानपुर के सुशील गोस्वामी और प्रचार मंत्री के लिए बागपत के हिमांशु भारद्वाज के नाम प्रस्तावित किए गए। सभी माध्यम से आपत्तियों एवं सुझावों के बाद इन पदाधिकारियों के चयन की घोषणा कर दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष कमल त्यागी ने सभी साथियों को साथ लेकर संगठन के हितों के लिए प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। महामंत्री विरेंद्र तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें