फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आहूत उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष वीणा गुप्ता, सचिव मोनिका गर्ग और प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग ने किया। वीणा गुप्ता ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र को स्वच्छ बनाने के लिए पहले खुद को स्वच्छ बनाना होगा और अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। तभी हम राष्ट्र को स्वच्छ बना सकेंगे। इसके उपरांत आहूत प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। स्वच्छ भारत मिशन थीम पर आधारित तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से एक पेंटिंग बनाई। सब जूनियर वर्ग में श्वेता ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और ओजस्वी नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में छवि सैनी प्रथम, शिवी सैनी द्वितीय और तन्नु जिंदल तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में निशा पांचाल ने प्रथम, काजल सैनी ने द्वितीय और रणजीत ने तृतीय स्थान पाया। संगीता गोयल, मीरा गोयल, नीलम गोयल, मोनिका गोयल, मान्या गर्ग, रुचि राजपूत, मीनू शर्मा, नेहा सहगल आदि ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग दिया। प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग ने आभार जताया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें