फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सीएम से शब्बीरपुर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। सीएम के नाम अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा कि पांच मई को शब्बीरपुर में हुई घटना के दौरान दलित बिरादरी के लोगों के घरों को फूंक दिया गया था। आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। मामले में दलित समाज के युवकों को जेल भेजा गया। मामले की शब्बीरपुर प्रकरण की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान प्रवीण गौतम, नीटू गौतम, अजय गौतम, विनोद प्रधान, टिंकू कपिल, मेहरदास, विजय, दीपक गौतम, रामकुमार, शिवम, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम का स्वागत किया
सहारनपुर। पुलिस लाइन में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पुष्प देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा, प्रदेश मंत्री नागेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष संजय वर्मा, नरेंद्र बालियान, रोहित कटारिया मौजूद रहे।

सीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग रोड शौ करते हुए हाथों में भाजपा के झंडे लेकर सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान मेहरजमा खान, इरशाद खान, अकबर प्रधान, मोहम्मद मंसूर, हाफिज वाजिद अली, हाफिज अकरम, इमरान अंसारी, शमीम अंसारी, शफीउल्ला, कलीम अंसारी, गुलशन खान, मेहरबान, रीना विश्वास, साजिया अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें