फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को छुटमलपुर डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगें 15 दिन में पूरी नहीं की गई तो रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा अध्यक्ष शहजाद अली की अगुवाई में छुटमलपुर डिपो में शनिवार दोपहर एकत्र हुए कर्मचारियों ने संविदा परिचालक राजकिरण की संविदा बहाल करने, डीजल औसत के नाम पर चालकों के उत्पीड़न को बंद करने, लोड फैक्टर पर परिचालकों का शोषण बंद, सेंटिंग के लिए चालकों को लगाने, ईटीएम के बिना परिचालकों को रूट पर न भेजने, आईएसबीटी देहरादून पर संचालन के लिए बाबुओं की तैनाती, चालकों-परिचालकों को जबरन रूट पर न भेजने आदि मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया गया। उन्होंने चेताया कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो वे बसों का संचालन बाधित करने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी निगम अफसरों की होगी। बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भी सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में शाखा मंत्री दिनेश सैनी, रणधीर सिंह, विनित कुमार, संदल सिंह, राज कुमार, सोरण सिंह, राकेश, परविंद्र सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें