फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधीर बने राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुधीर ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को सदर तहसील परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रांतीय संयुक्त मंत्री सतीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में, राजवीर शर्मा एवं छोटू राम को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शर्मा को मंत्री और अब्दुल रहमान को उप मंत्री नामित किया गया है। राजकुमार कोषाध्यक्ष, धनपाल तेश्वर, हेमंत जोशी एवं सुरेंद्र सिंह संगठन मंत्री, राजेश गुप्ता ऑडिटर मसूद नबी एवं विनोद रावत प्रचार मंत्री और सुरेश चंद को संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
सहारनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और समर्थन मूल्य योजना के तहत संचालित योजनाओं में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग को लेकर चल रहा यूपी फूड एंड सिविल सपलाईज इंस्पेक्टर्स, आफिसर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को पेपर मिल रोड स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष पंवार, अरविंद कुमार राठी, अजय पंवार, अरुण कुमार टैग, अरुण दत्त शर्मा, अजय कुमार टंडन, मुकेश कुमार, मनोज गौतम, अमित यादव, अनुराधा मिश्रा, रेनू रानी, श्रीपाल, पवन धामा, नीलम पांडे, ओमकार सिंह, पंकज कुमार, सत्यप्रिय सरोहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें