फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड के लिए अब 14 तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएड के लिए अब 14 तक होंगे पंजीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे के तहत एमएड (सत्र 2015-16) के लिए पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी गई है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि एमएड के लिए वही अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकता है, जिसने सीसीएस यूनिवर्सिटी की एमएड प्रवेश परीक्षा 2017 में हिस्सा लिया हो।
एमएड में दाखिले के लिए न्यूनतम अर्हता एनसीटीई नियमानुसार होगी। अल्पसंख्यक कोटे के तहत इच्छुक अभ्यर्थी को कॉलेज के पोर्टल पर 250 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कराते हुए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे पहले अभ्यर्थी के पास मोबाइल, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड, फोटोग्राफ, प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड और पास की गई परीक्षाओं की अंकतालिकाएं होनी चाहिए। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अपना प्रिंट हुआ रजिस्ट्रेशन फार्म, फीस स्लिप, अंकतालिकाओं एवं अन्य पत्राजात की छायाप्रति सहित कॉलेज में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बैठक

सहारनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में स्काउट एंड गाइड की बैठक हुई। इसमें सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। तारा सिंह ने शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया। कहा कि सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक छात्र को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई जानी है। अरविंद शर्मा ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि एक भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रह पाए। जगदीश प्रसाद ने कहा कि बच्चों की अच्छी सेहत के लिए यह जरूरी है। इस दौरान नगर क्षेत्र के 52 विद्यालयों के शिक्षकों को दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें