फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने पर तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने पर तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सिविल कालोनी के खराब ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा न बदले जाने को लेकर कालोनीवासियों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिविल कालोनी में राजवाहे की पटरी पर रखा ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से खराब है। शनिवार को कालोनी की संतोष, केला, शान्ति, राजेश, सरोज, उमेश, समलेश, अंजू, पूनम, पारूल, बरखा, अशोक, सतपाल, श्याम सिंह, कर्म सिंह, पवन सैनी, सुरेन्द्र, मुकेश, राजेन्द्र, सुधीर, मांगेराम, नरेश, सुभाष, सोनवीर, राजबीर सिंह आदि तहसील पहुंचे और विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर 20 जुलाई को फुंक गया था उसके बाद 30 जुलाई को ट्रांसफार्मर रख दिया गया था जो 31 जुलाई को फिर खराब हो गया। बिजली न आने से गर्मी में लोग परेशान है। लोगों का यह भी कहना है कि विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मिलने पर न ही कोई संतोष जनक उत्तर देते हैं। कालोनीवासियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में ट्रांसफार्मर को शीघ्र रखवाकर विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें