सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम को पुलिस फोर्स नहीं मिलने से शांति नर्सिंग होम पर मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर मानचित्र के विरुद्घ निर्माण करने का आरोप है। विकास प्राधिकरण ने नर्सिंग होम से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का नोटिस भी चस्पा कर रखा है।
विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा में व्यस्तता के चलते प्राधिकरण की टीम को मंगलवार को पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी। इसके चलते जनकपुरी स्थित शांति नर्सिंग होम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस बल उपलब्ध हो जाएगा वैसे ही अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया जाएगी। बता दें कि विकास प्राधिकरण ने नर्सिंग होम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मंगलवार का समय निर्धारित किया था। इसको लेकर नर्सिंग होम पर नोटिस भी चस्पां किया जा चुका है।