फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस -

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में डीएम और एसएसपी ने जनता की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक समस्याएं राजस्व विभाग से संबंधित मिलीं। उन्होंने पूर्व में की गई समस्याओं का समय से निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए जन समस्याओें को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 25, पुलिस की सात, विकास विभाग की आठ, विद्युत निगम की नौ, नगर निगम की 18, आपूर्ति विभाग की 15, पीडब्ल्यूडी की तीन, शिक्षा विभाग की एक, जल निगम की एक, आबकारी विभाग की एक, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की एक, बैंक की एक शिकायत मिली। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। तमाम अधिकारियों को सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्या सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की जानी चाहिए। बेहट तहसील के 42, सहारनपुर तहसील के 12, रामपुर मनिहारान के छह गांव बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी दी गई। डीएम ने उक्त गांवों को बरसाती बाढ़ से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ संजीव रंजन, डीएफओ विजय सिंह, सीएमओ बीएस सोढी, नगरायुक्त ओपी वर्मा, एसडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पीड़ित किसानों को चेक वितरित
डीएम ने अग्निकांड में फसल गवाने वाले किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए। विपिन कुमार को दस हजार, रामकिशन को 15 हजार, शकूर को 65 रुपये, उर्मिला देवी को 15 हजार, परमजीत कौर को 15 हजार, स्वर्ण कौर को 15 हजार, कश्मीर को 15 हजार, मदन कुमार को 15 हजार, छोटन को 15 हजार और अदनान व अब्दुल को साढ़े सात-साढ़े सात हजार के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें