फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 स्कूली वाहनों को सीज किया

Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरटीओ द्वारा पकड़ी गई खटारा बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। आरटीओ का अनफिट और अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान शुक्रवार भी जारी रहा। टीम ने 15 अनफिट वाहन सीज किए गए, जबकि 20 वाहनों का चालान काटा गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित चुन्हेटी फाटक के पास एआरटीओ सुभाष राजपूत, एआरटीओ मनोज सिंह और पीटीओ एसके मिश्रा की टीम ने अनफिट वाहनों की सघन चेकिंग की।

इस दौरान एक ही स्कूल की नौ बसें अनफिट पाई गईं। छोटे बच्चों को स्कूल ले जा रही बस की सीटें तो टूटी मिली ही, साथ ही उसके बीच में एक करीब दो फुट चौड़ा छेद भी मिला, जिसके बीच से बच्चे गिर सकते हैं। टीम ने कुल 15 स्कूल वाहनों को सीज किया, जबकि 20 वाहनों के चालान काटे गए। आरटीओ प्रवर्तन एके गुप्ता ने बच्चों को खटारा वाहनों से स्कूल न भेजने की अपील अभिभावकों से की। कहा कि अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें