सहारनपुर। जनपद में रविवार को 15 नये कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10206 हो गई है। उधर, रविवार को दस कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 194 एक्टिव मरीज हैं।
नये संक्रमितों में गांव उनाली और विनोद विहार के दो-दो तथा गुरुद्वारा रोड, फ्रैंड्स कॉलोनी, हकीकतनगर, गिल कॉलोनी, बेहट, जिला जेल, शेखपुरा कदीम, सरसावा, गंदेवड़, किशनपुरा का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा एक संक्रमित रुड़की और एक लखनऊ का रहने वाला है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि कोरोना धीरे-धीरे फिर से बढ़ रहा है। लोगों को चाहिए कि वह संक्रमण से बचने के लिए मॉस्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके अलावा भीड़ वाली जगहों जैसे मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेला, अस्पताल आदि जगहों पर बेवजह ना जाएं। घर से निकलते वक्त मॉस्क लगाकर निकलें और घर पहुंचने पर परिजनों के संपर्क में आने से पहले हाथों को अच्छे से धुल लें।