फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चालक ने बस प्रसाद की दुकान में घुसाई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी परिसर में शनिवार रात नशे में धुत्त चालक ने बस प्रसाद की दुकान में घुसा दी। हादसे में दुकान में सो रहे दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की सीएचसी में उपचार दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ड्राईवर बस को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब तीन बजे नशे में धुत्त चालक बस लेकर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिसर में आ रहा था। चालक के नियंत्रण खोने से बस एक प्रसाद की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान में सो रहे उत्तराखंड के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव चोली निवासी मनोज पुत्र शीशराम हादसे के दौरान मनोज और थाना बिहारीगढ़ के गांव ताल्हापुर निवासी शोएब (19) पुत्र जुल्फान घायल हो गए। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल शोएब और मनोज को सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान शोएब की मौत हो गई, जबकि मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मनोज की हालत भी गंभीर है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मनोज की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। उधर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर टाटा मैजिक पलटने उसके चालक कलसिया निवासी कोमल (24) पुत्र धर्म सिंह घायल हो गया। उसे 100 नंबर डायल पुलिस की गाड़ी ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें