फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाया -

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई करने में प्रशासन की मंशा पर सवाल
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क दूधली से लेकर शब्बीरपुर और उसके बाद चंदपुरा में हुई घटनाओं के दोषियों पर हो रही कार्रवाई में भेदभाव करने का आरोप प्रशासन पर लगा है। आवास विकास वेलफेयर सोसायटी ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई कराने और निर्दोषों को रिहा कराने की मांग की है।
कलक्ट्रेट पहुंचे अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सूरजमल, राजपाल सिंह और समय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को सड़क दूधली में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा निकालने को लेकर दो संप्रदायों के बीच पथराव और बवाल हुआ था। इसी दिन सांसद की मौजूदगी में उपद्रवियों ने एसएसपी आवास पर तोड़फोड़ की थी। इसमें सांसद को भी नामजद किया गया था। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पांच मई को महाराणा प्रताप जयंती के दिन शिमलाना में सभा करने की अनुमति दी गई थी, मगर आज तक किसी ने यह जानने का प्रयास नहीं किया है कि उपद्रवी शब्बीरपुर में क्या लेने गए थे? इस प्रकरण में भी कई निर्दोषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोषी खुले घूम रहे हैं। 23 मई को हुए जानलेवा हमले में भी दोषी आज तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। नौ मई की घटना में भी निर्दोषों पर कार्रवाई की जा रही है, जो किसी भी तरह से ठीक नहीं है। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर बिना भेदभाव के कार्रवाई कराने और निर्दोषों को छुड़वाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं में समय सिंह, मोहन सिहं, डीपी सिंह, सत्यपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें