फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्र को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कॉलेज में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के सिर में चोट आई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी छात्र जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कॉलेज में उसकी रिश्तेदार छात्रा भी पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज के तीन छात्रों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्र ने इसका विरोध किया था। आरोप है कि सोमवार को आरोपियों ने घर जाते समय आवास-विकास के पास छात्र को घेर लिया और पीटकर घायल कर दिया। छात्र के सिर में चोट आई है। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें