फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ काटे, ठेकेदार को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। गांव सांगाठेड़ा में कुछ लोगों द्वारा कब्रिस्तान और काठा नदी के किनारे खड़े पापुलर के पेड़ों को काट डाला। एक ग्रामीण ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एसडीएम को शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को कोतवाली ले आई और पेड़ों को प्रधान की सपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी गिरीराज चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह वह काठा नदी के किनारे घूमने गया तो देखा गांव के ही चार लोग बच्चों के कब्रिस्तान और काठा नदी किनारे खड़े पापुलर के सरकारी पेड़ों को कटवा रहे हैं। जब उसने पेड़ काटने से रोका तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मोबाइल पर मामले की सूचना नकुड़ एसडीएम और गंगोह कोतवाली प्रभारी को दी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस वहां पेड़ कटवा रहे गांव निवासी ठेकेदार को कोतवाली ले आई। कटे पड़े पेड़ों को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें