बेहट (सहारनपुर)। भाजपा सरकार में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। एक के बदले 10 को मारेंगे।
सुनील भराला शुक्रवार को मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद बेहट में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मोहित जैन के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि कायर आतंकियों ने हमारे जवानों की पीठ पर वार किया है। उन्होंने कहा, कि 5.50 करोड़ श्रमिकों व 65 लाख संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई गई है, उन योजनाओं को श्रमिकों के घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल प्रमुख, ठाकुर तेजवीर सिंह, सभासद हेमंत जैन, पूर्व सभासद दीपक सिंघल, नरेशचंद जैन, सुनील मित्तल, अमित जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज भटनागर, विक्की जुनेजा, गजेंद्र शर्मा, प्रदीप, विनीत बालियान, आयुष राणा, रजत बालियान आदि की मौजूदगी रही।