फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार अभ्यर्थियों की छात्रवृति पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही के कारण अल्पसंख्यक समुदाय के पांच हजार छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति पर संकट आ गया है। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदनों में शिक्षण संस्थाओं द्वारा गलतियां की गई हैं। इस कारण शासन की जांच में पांच हजार फार्म संदेह के घेरे में हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने फार्म निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मदरसों सहित जनपद में 552 शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय से करीब 19 हजार छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म ऑनलाइन भरे गए गए थे। यह छात्र विभिन्न कोर्स कर रहे हैं। इन छात्र छात्राओं को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्ष 2018-19 के लिए भरे गए छात्रवृत्ति के फार्मों में शिक्षण संस्थाओं ने गलतियां की हैं। जैसे कि कई-कई शिक्षण संस्थाओं का एक नोडल अधिकारी नामित होना दर्शाया गया है। इसके अलावा आधार कार्ड नंबर, कॉलेज कोड, अकाउंट नंबर गलत दर्ज कर दिए गए हैं। इन सभी फार्मों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने तीन माह पूर्व शासन को पोर्टल पर अग्रसारित किया था। शासन की जांच में जनपद के 5110 छात्रों के फार्म में खामियां मिली है। इसके लिए पोर्टल पर भी विभाग की ओर से चेतावनी जारी गई है, लेकिन शिक्षण संस्थाओं ने खामियों को दूर नहीं किया। अब दो दिन में अगर शिक्षण संस्थाओं ने फार्मों में गलतियों को ठीक नहीं किया तो यह सभी फार्म निरस्त हो जाएंगे और छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अल्पसंख्यक समुदाय के 19 हजार छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म पोर्टल पर शासन को अग्रसारित किए गए थे। फार्म भरवाने में शिक्षण-संस्थाओं की तरफ से की गई गलतियों की वजह से 5110 छात्रों के फार्म अटक गए हैं। पोर्टल पर इसकी सूचना दे दी गई है। दो दिन में अगर को सुधार नहीं किया गया तो यह फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे। ------ शरद कुमार श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें