फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज बैठक लेंगे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन और विभाग पूरी तरह तैयार है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए सोमवार (4 फरवरी) को पाइनवुड पब्लिक स्कूल में बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता डीएम आलोक कुमार पांडेय करेंगे। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार जनपद में 91 केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर 68 हजार 923 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय आज पाइनवुड पब्लिक स्कूल में अपराह्न 3:30 बजे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें