सफाई को लेकर हर व्यक्ति समझे जिम्मेदारी : राणा
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र राणा ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। तभी देश और प्रदेश पूरी तरह स्वच्छ हो पाएगा।
गांव मल्हीपुर में डाक्टर भीमराव आंबेडकर सामाजिक संस्था द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गांव में झाडू लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र राणा ने ग्रामीणों से सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता था, जो बहुत शर्म की बात थी। सरकार ने अब घर-घर शौचालय बनाकर इस बुराई को खत्म कर दिया। सफाई व्यवस्था रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला प्रभारी मानवेंद्र चौहान ने कहा कि स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। अशोक बर्मन ने कहा कि हमें सफाईकर्मियां पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि खुद भी सफाई करनी चाहिए। इस दौरान सचिव अनिल कुमार, मिथुन कुमार, सुनील कुुमार, ज्ञानानंद, राजेंद्र, सुनील कुमार, सुरेशपाल, अश्वनी कुमार, बिरमपाल, सतीश कुमार कश्यप, संजय कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार, राजकुमार, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, अनुराग सिंह और सुरेश आदि मौजूद रहे।