फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लेकर यमुना नदी पार जा रहा युवक नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। खेत पर अपने ताऊ का खाना लेकर जा रहा किशोर यमुना नदी पार करते वक्त पानी में डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण पिछले तीन दिनों से यमुना नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका। सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किशोर को तलाशने के लिए गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लामजरा उर्फ रसूलपुर निवासी रशीद अहमद का 16 वर्षीय पुत्र सादिक मंगलवार को खेत पर अपने ताऊ मोहब्बत अली का खाना लेकर यमुना नदी पार जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में पड़ने वाली यमुना नदी को पार करने लगा तो रास्ता भटक गया। इससे वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किशोर को डूबते देख उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। गांव में जब घटना का पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण बड़ी तादाद में यमुना नदी पहुंचे। उन्होंने किशोर को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी लेकर लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गोताखोरों को नहीं बुलवाया और न ही दोबारा वहां जाने की जहमत उठाई। इससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने युवक की तलाश में गोताखोरों को बुलाने की मांग की है। उधर एसडीएम नकुड युवराज सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किशोर नहीं मिलता है, तो वह जल्द ही गोताखोर भेज कर उसकी तलाश करवाएंगे। उधर कोतवाल जितेंद्र कुमार ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें