फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगा 400 रुपये क्विंटल गन्ना मुल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मांगा 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से इस पैराई सत्र के लिए चार सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कम गन्ना मूल्य स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लागत को देखते हुए इस पेराई सत्र में कम से कम चार सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि के चलते धान की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा पांच हजार रुपये प्रति बीघा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए बिडवी और टोडरपुर शुगर मिलों को इसी पैराई सत्र में चलवाया जाए। राष्ट्रीय सचिव केपी सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार और मिल मालिकों की मिलीभगत के चलते किसानों को अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। बैठक में अमृतसर में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों और पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता राजेश प्रधान और संचालन पद्म प्रकाश शर्मा ने किया। देशराज राणा, मोहम्मद जुलफान अहमद, मोतीराम चौहान, विक्रम सिंह, हरवीर सिंह, देवी सिंह, वेदपाल, अनिल कुमार, कर्म सिंह, ओमकार, जगत सिंह, अजय सिंह, गुलशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें