फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों और कार्यालयों पर ताला जड़कर हड़ताल करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों और कार्यालयों पर ताला जड़कर हड़ताल करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य कर्मचारी और शिक्षक 25 से 27 अक्तूबर तक सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों पर ताला जड़कर हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार को शिक्षक भवन पर हुई कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में घोषणा को दोहराया गया। बैठक में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन में पूर्ण रूप से साथ रहने का एलान किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष संदीप सिंह पंवार और संयोजक सीपी सिंह ने किया। बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से राजीव यादव, संजय सैनी, तेजपाल सिंह, सतीश राणा, संजय कुमार, कृष्णपाल, कुंवर सिंह कपिल, नीरज सैनी, अनिल कुमार, आईटीआई से आरपी कांबोज, डीआरडीओ से आरसी चौहान, गन्ना विभाग से वेदपाल आर्य, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ से प्रमेश कुमार, सिंचाई संघ से सुंदरलाल, ग्राम्य विकास से एके सिंह, श्रम विभाग कर्मचारी संघ से देवेंद्र, पीडब्ल्यूडी से नेत्रपाल सिंह, संग्रह अमीन संघ से सुधीर ठाकुर आदि ने 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाले आंदोलन में पूर्व समर्थन देने की घोषणा की। संदीप पंवार और सीपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से कम कु्छ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 25 से 27 अक्तूबर तक सभी सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों पर तालाबंदी कर हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें