फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 24 घंटे में मांगा बारिश से नुकसान का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने 24 घंटे में मांगा बारिश से नुकसान का विवरण
विज्ञापन


सहारनपुर। जिला प्रशासन ने जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते हुए नुकसान आकलन शुरू कर दिया है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सभी उप जिलाधिकारियों को 24 घंटे में सर्वे कर नुकसान का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की सूचना तहसीलदारों द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बारिश/ओलावृष्टि के कारण होने वाली जन हानि/ पशु हानि/ मकान क्षति की सूचना 24 घंटे में उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि वर्षा/ओलावृष्टि के कारण फसलों में हुई क्षति का तहसीलदारों/उपजिलाधिकारियों से प्लाट टू प्लाट सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें