सहारनपुर। महानगर में रामलीला महोत्सव की शुरूआत हो गई। श्रवण-दशरथ प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला मंच गूजने लगे हैं।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला रेलवे टी-2 कॉलोनी में मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कलाकारों द्वारा श्रवण लीला का मंचन किया गया, जिसमें श्रवण के रूप में सुशील सिंघल व दशरथ के रूप में सूरज डिम्मी ने मनोहारी लीला का प्रदर्शन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, संरक्षक अशोक छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, प्रबंधक चेतन कौशिक, सुनील रत्न, निर्देशक बब्बर जंग गुरंग, संयोजक शेखर ठकराल, सौरव बब्बर, कमल मखीजा, हरिमोहन सेठी आदि मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइश कैंप कैप में नाटक श्रवण कुमार और रावण वेदवती संवाद लीला का आयोजन किया गया। निर्देशक जगदीप पपनेजा, सह निर्देशक पृथ्वी राज चौहान, प्रवीण चावला के निर्देशन में लीला का सफल मंचन किया गया। रूप सज्जा संदीप एंड ग्रुप ने की। श्रवण कुुमार का अभिनय बबलू चौहान, दशरथ का विजय कालड़ा, शांत वन का कशिश बजाज, ज्ञानवी का अंकित साहनी, वशिष्ठ का शुभम हुड़िया, वेदवती का निखिल वर्मा, रावण का हर्षल छाबड़ा ने किया। महामंत्री आशु धवन, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, सुभाष गंगा, मंच संचालक अशोक धवन, भोला मदान, साजन नारंग, पारस मदान, आशु बजाज, सचिन कालड़ा, सतीश साहनी, दीपक, राघव धवन, राम चावला, दीपक मदान, सुमित साहनी मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर सुंदरकांड पाठ के साथ लीला का शुभारंभ किया गया। संदीप शर्मा ने भजन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भरत कर्णवाल, राकेश जैन, राजेश दुआ, अमित गगनेजा, मुकेश गक्खड़, गोपाल कृष्णा, विमल विरमानी, नूतन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधान रवि जुनेजा, निर्देशक पंकज बजाज, यशपाल त्रेहान, अमित यादव, मोनू, रोहित घई, मुकेश दत्ता, हरीश डंग, अश्वनी अरोड़ा, मनोज चिटकारा, विपिन सैनी, संजय फुटेला, हन्नी वर्मा, सन्नी वशिष्ठ, यतिन भसीन, विपिन सैनी, संजय फुटेला, राहुल, नीरज सैनी, अमित सेठी, सार्थक वालिया, राजेश पाहवा शामिल रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब रामलीला गांधी पार्क में पूजा अर्चना के साथ लीला की शुरूआत की गई। बैंडबाजों संग पदाधिकारी, सदस्य और कलाकार ध्वज लेकर गांधी पार्क पहुंचे। मंच पर पंडित आत्माराम शर्मा, प्रधान जोगेंद्र कुमार, संरक्षक अमरजीत सिंह ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। महामंत्री गुरदीप सिंह, राकेश वत्स, गुरमीत सिंह, लखजीत सिंह, रंजन, विकास शर्मा, रमेंद्र चंद्र छबीला, राकेश शर्मा, जगदीश भंडारी, सुभाष चावला, विक्रांत सैनी, नवदीप आनंद, विपिन सलूजा, सचिन घई, सचिन माहेश्वरी, विनय वत्स, अभिषेक वर्मा, नवीन कुमार, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
--------------------------------------
रामलीला में आज
-- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड श्री राम और सीता जन्म।
-- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब रामलीला गांधी पार्क में नाटक श्रवण कुमार।
-- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में श्री राम जन्म, रावण वरदान, रावण वेदवती संवाद।
-- प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री राम जन्म और ताड़का वध।
-- नवयुग सेवा समिति केशवनगर में ताड़का वध।