धीमान गौरव चेतना समारोह की सफलता के लिए जनसंपर्क किया
बेहट। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा की बैठक में सात अक्तूबर को सहारनपुर के गांधी पार्क में प्रस्तावित धीमान गौरव चेतना समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने समारोह का निमंत्रण पत्र भी जारी किया।
जाटोवाला गांव में सतीश बीडीसी के आवास पर महासभा की बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान ने कहा कि समारोह में समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं, समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज की सेवा में योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित महासभा के पदाधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए, इसके लिए जनसंपर्क करें। उन्होंने कहा कि यह समारोह सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। बैठक के बाद महासभा के पदाधिकारियों द्वारा बेहट, गंदेवड़, जाटोवाला, बुबका, कलसिया, साढ़ौली कदीम, पथरवा, जसमोर, जैतपुर कलां, हरिपुर, अनवरपुर बरौली, मुजफ्फराबाद, दबकौरा आदि गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर हर्ष धीमान, डॉक्टर नरेंद्र धीमान, बाबूराम धीमान, देवेंद्र धीमान, मनोज, आशीष धीमान, सतीश, महेंद्र शास्त्री, सुरेपाल, धर्मपाल, सत्यप्रकाश आदि की मौजूदगी रही।