सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत दिए जा रहे ऑनलाइन फीडबैक में सहारनपुर अभी भी दूसरे नंबर पर चल रहा है, जबकि इटावा और सहारनपुर को पछाड़ते हुए अमरोहा नंबर पर एक पर पहुंच गया। अब तक जनपद से 30228 हजार ग्रामीणों ने ही फीड बैक दिया है। तीन दिन में जिले को नंबर एक पर लाने के लिए कवायद तेज हो गई है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन फीड बैक देने के लिए मात्र तीन दिन बचे हैं। 31 अगस्त को एसएसजी एप बंद हो जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर को प्रदेश में मिले स्थान की घोषणा दो अक्टूबर को होगी। अंतिम दौर में प्रशासन की टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों को फीड बैक देने के लिए ताकत झोंक दी है, लेकिन एक सप्ताह सहारनपुर दूसरे नंबर पर ही है। एक सप्ताह पूर्व इटावा नंबर पर एक चल रहा था, जिसे पछ़ाड़ते हुए अमरोहा ने नंबर पर एक पर पहुंच गया। अमरोहा से 33551 ग्रामीणों ने फीड बैक दिया है, जबकि सहारनपुर से 30228 लोगों ने ही फीड बैक दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन फीड बैक के जरिए स्वच्छता में सहारनपुर को नंबर पर एक पर लाने के लिए मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की टीम भौतिक सत्यापन कर चुकी है। अब ऑनलाइन फीड बैक के जरिए ही सफाई व्यवस्था पर फीड बैक दिया जा रहा है। सहारनपुर अब भी दूसरे नंबर पर है, लेकिन अमरोहा नंबर पर एक पहुंच गया है।