फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलास अकबरपुर के ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलास अकबरपुर के ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शेडयूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज फुलास अकबरपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांपला रोड स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से शेडयूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

बिजलीघर पर प्रदर्शन कर रहे फुलास अकबरपुर के ग्रामीणों का कहना था कि फुलास विद्युत फीडर पर अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जिससे सांपला खत्री एवं सांपला वक्काल के अलावा अन्य फीडर से जुड़े गांवों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि शासन के आदेश गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के हैं। लेकिन अधिकारी सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। गांव में 13-14 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बरसात के मौसम में कम बिजली मिलने से लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति शेड्यूल मुताबिक नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन अनिल कुमार गर्ग ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शनकारियों में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फहीम, नवाब आकिल, भूरा, जमशेद, आबिद प्रधान, अमजद, तालिब, वसीम प्रधान, साजिद, कामिल, हाजी महबूब, नौशाद, मुर्सलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें