फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी को लेकर बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हाशिमपुरा गांव में शराब के नशे में धुत युवकों ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को मामूली कहासुनी के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि मानकी गांव निवासी मो. दानिश और चचेरा भाई सुहैल बाइक पर देवबंद से घर जा रहे थे। जब वह हाशिमपुरा गांव में पहुंचे तो रास्ते में पहले से खड़े कुछ युवकों ने इंडीकेटर न देने को लेकर उन्हें रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दर्जनों युवक वहां आ गए और उन्हें नीचे गिराकर लाठी डंडों से पीटा गया। आरोप लगाया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। बमुश्किल वह जान बचाकर वहां से भागे और फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। अलग अलग समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए मारपीट करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने घायल मो. दानिश की तहरीर पर कुलदीप, विकास, विपिन, कपिल, आकाश, नेपाल और बिरमपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि पुलिस ने विपिन, अमित, रजनीश और करमू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें