फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा भी जरूरी: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा भी जरूरी: एसएसपी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को कांवड़ मित्रों और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के साथ एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने मेसेज के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर पुलिस को उनकी सूची देने का अनुरोध किया।
थाना परिसर में आहूत बैठक में एसएसपी ने कहा कि इस क्षेत्र से लाखों कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। इस लिए हम लोगों की जिम्मेदारी होती है कि हम जहां उनके खाने पीने की व्यवस्था करें, वहीं उतनी ही जरूरी उनकी सुरक्षा करना भी है। उन्होंने मेसेज के जरिये अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनकी सूची पुलिस को सौंपने का अनुरोध किया। ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर अपने वाहनों को कम से कम रोड पर निकालने की कोशिश करें। अगर कोई गंभीर रोगी है, तो उसके बारे में रोड पर तैनात पुलिस तथा लोकल कांवड़ मित्र को अवश्य बतायें। सीओ सदर चोब सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आदेश गुप्ता, साद अली खान, शिवप्रताप राणा, योगेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, खुशनूद राव, सचिन दुआ, अब्दुल रहमान, मुनीष धीमान, बिजेंद्र धीमान, अरुण यादव, सचिन धीमान, डा दीपक ठक्कर, जावेद राणा, श्रीकांत शर्मा, अम्बेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता, शिवकुमार सैनी, मुनीष धीमान, रिंकू, रोकी गुप्ता और मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें