फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी बने सहारनपुर के कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव बांदुखेड़ी के किसान श्रीपाल सिंह के घर में जन्मे कपिल चौधरी के नाम का डंका बैडमिंटन की दुनिया में गूंज रहा है। इसी साल बीडब्ल्यूएफ की ओर से जारी की गई रैंकिंग में कपिल को दुनिया में 72वां स्थान मिला है। इसके साथ ही कपिल का चयन एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है, जो इसी वर्ष होनी है। कपिल की सफलता से परिवार में तो खुशी की लहर है ही। साथ ही खेल प्रेमी भी गदगद हैं।
विज्ञापन

21 वर्षीय कपिल चौधरी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में अपने आपको साबित किया है। उनकी उम्र से कहीं अधिक मेडल उनके पास हैं। बैडमिंटन का यह सितारा सफलता की सीढ़ियां चढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल कपिल हैदराबाद में हैं जो पिछले नौ महीने से इंडोनेशियन कोच योनाथन डसूकी से कोचिंग ले रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ में इंडोनेशियन कोच की शरण में थे। हालांकि उनके प्रथम कोच सहारनपुर के जावेद खान हैं। कपिल चौधरी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि उसका सपना दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी बनना है। वह ओलंपिक में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। वह अपना आदर्श खिलाड़ी कोरिया के खिलाड़ी ली योंग डाई हैं को मानते हैं, जो दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी रहे हैं। बताया कि बीडब्ल्यूएफ ने मार्च 2018 में रैंकिंग जारी की थी, जिसमें उसे मैन्स डब्ल्स मुकाबलों में 72वीं रैंक मिली है। बताया कि रैंकिंग में आने से उसका जुनून और बढ़ा है। अब वह और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। कपिल अभी तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है, जिसने करीब आधा दर्जन रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


प्रमुख उपलब्धियां
- 2018 में थाइलैंड, इंडोनेशिया, इंडिया ऑपन और स्विस ऑपन में प्रतिभाग किया।
- 2017 में जंबिया में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत जीता।
- 2017 में यूरोप में हुई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- 2017 में साउथ अफ्रीका में हुई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- 2012 में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- 2013 में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- 2014 में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- 2015 में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें