सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया
सहारनपुर। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के संस्थापक डा. कर्णवीर सिंह रोहिला की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
टपरी स्थित रोहिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पर हुए कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निशुल्क मधुमेह जांच शिविर, औषधि वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 290 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विभा रोहिला, ऋचा रोहिला, खुशी रोहिला, मन्नत रोहिला, अवंती रोहिला, वेदांशी रोहिला, अर्पिता रोहिला, प्रियांशी रोहिला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। समय सिंह पुंडीर को समाजसेवा और इंद्रजीत कौर को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय सेवाआें के लिए सम्मानित किया गया। समय सिंह पुंडीर, प्रेमचंद रोहिला, कर्णवीर रोहिला, आरपी सिंह रोहिला, रामपाल सिंह रोहिला ने समाज में फैली कुरीतियों, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। रामपाल सिंह रोहिला, वेद प्रकाश रोहिला, अशोक रोहिला, विरेंद्र रोहिला, सतीश राठौर, विजेंद्र सिंह, अजय रोहिला, नंद किशोर, जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, कालूराम मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. शालीन सिंह और संचालन डा. धर्मपाल सिंह ने किया।