फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई से भड़के वेंडर्स, आरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर ठेकेदार एवं वेंडर्स भड़क उठे। उन्होंने आरपीएफ पर अवैध वसूली के लिए अधिकृत वेंडर्स पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कैंटीन एवं स्टॉल बंद कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेच रहे वेंडर्स पर लगातार की गई कार्रवाई को लेकर ठेकेदार एवं वेंडर्स भड़क उठे। रविवार को स्टेशन के सभी स्टॉल एवं कैंटीन को बंद कर दिया गया और आरपीएफ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। ठेकेदारों का कहना है कि ठेकेदार अपनी-अपनी स्टॉल और रेहड़ियों से ही सामान बिकवा रहे हैं। स्टेशन पर नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं हो रहा है। फिर भी आरपीएफ कागजी कार्रवाई को पूरा करने का बहाना बनाकर अधिकृत वेंडरों को पकड़ रही रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले आरपीएफ ने वैंडर को पकड़ा और थाने लाकर उसके हाथों में कोल्डड्रिंक देकर रेलवे स्टेशन भेजा। फिर उसे ट्रेनों में कोल्डड्रिंक भेजते पकड़ा और चालान कर दिया। स्टेशन पर इस तरह आरपीएफ वेंडरों को पकड़ रही है। इतना ही नहीं रविवार को आरपीएफ ने चार अधिकृत वेंडरों को पकड़ लिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में सतीश, सरदार रमनदीप सिंह, प्रशांत और वेंडरों में सूरज, विक्की शर्मा, अर्जुन, अमित, अरविंद आदि रहे।
------------
-- गिर चुकी है तीन अधिकारियों पर गाज
अनाधिकृत वेंडरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली से आई टीम ने दिन में छापा मारकर जिन वेंडरों को पकड़ा था। आरपीएफ ने उन वेंडरों का चालान कर दिया। लेकिन चालान होने के बाद शाम को फिर से अनाधिकृत वेंडर स्टेशन पर आकर खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। जिस पर आरपीएफ के प्रभारी संजीव शर्मा, एसआई अजय मलिक व दिनेश कुमार की लापरवाही मानते हुए निलंबित किया गया था। उसके बाद अंबाला से एसीएम रीतिका वशिष्ठ, आरपीएफ अधिकारी ने सड़क मार्ग से आकर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था। फिर भी अनाधिकृत वेंडरों पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें