फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने से रोजेदारों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने से रोजेदारों को परेशानी
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। रमजान के महीने में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाने से रोजेदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजेदारों सहित ग्रामीणों ने रमजान में आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
सलेमपुर गदा बिजलीघर पर चार फीडर मंझाडी, टोडरपुर, सलेमपुर, चकों के नाम से संचालित है। ग्रामीण ताहिर, इरशाद, तोयब, अख्तर ठेकेदार, अफजाल, सतीश शर्मा, समय सिंह, मांगेराम, अवनीश, योगेश आदि का कहना है कि बिजलीघर से लगभग पिछले दो माह पहले मंझाडी व टोडरपुर फीडर की मशीन खराब हो गई थी। तब आज तक वह मशीन नहीं बदली गई, जिसके चलते सलेमपुर व चक फीडर की मशीनों से बारी बारी सप्लाई दी जा रही है तथा गांवों में पांच से सात घंटे ही बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। रोजेदारों का कहना है कि शासन द्वारा 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश के बावजूद भी उन्हें पर्याप्त आपूर्ति नही दी जा रही है। जिससे उन्हें सहरी व इफ्तार के समय में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेई अभय सिंह ने बताया कि आंधी तूफान के चलते भी गांवों में आठ से दस घंटे आपूर्ति दी जा रही है। एक मशीन लंबे समय से खराब होने के चलते भी परेशानी आ रही है। जल्द ही मशीन ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें