फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रही संग्रह अमीनों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही संग्रह अमीनों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष आदेश शर्मा व मंत्री हेमंत जोशी ने कहा कि प्रमुख सचिव राजस्व के साथ हुई बैठक में बनी सहमति पर क्रियान्वयन न होने के कारण प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाए तथा विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण कराए जाने, वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोके जाने समेत 11 मांगे जब तक नहीं मानी जाती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर मंसूर अहमद, मसूब नबी, फैसल उस्मानी, दुष्यंत त्यागी, मुकेश कुमार, इंद्रजीत, तेजपाल, नेकीराम, सुरेश कुमार, राजवीर सिंह, शेषराज, कैलाशचंद, सैय्यद हसन, होशराम, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को सिलाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया
देवबंद। शिवांगुरी जूनियर हाईस्कूल में पांच दिवसीय सिलाई, कढ़ाई, बुनाई कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक मोनिका ने छात्राओं को बुनाई के अंतर्गत फंदे डालने, मेजपोश बनाना, फूल बनाना, गुलदस्ते, स्वेटर आदि का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा हुक, बटन लगाना, कटिंग करना, सूट व फ्राक काटना सिखाया गया। व्यवस्थापक डा. लोकेश वत्स ने बताया कि बालिकाओं को सि तरह के कार्य प्रत्येक विद्यालय में सिखाए जाने चाहिए। इस मौके पर स्तुति शर्मा, पूजा, कौशिकी शर्मा, विजय सिंह, मोहसिना, महरुबसा, तान्या, फरमाना, गुड्डन, रिया, वैष्णवी, सानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें