कंप्यूटर और संचार क्रांति से जुड़े प्रत्येक छात्र
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कंप्यूटर और संचार क्रांति की उपयोगिता की जानकारी देते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ने की सलाह दी। वह शुक्रवार को महाराज सिंह कॉलेज में टीसीआईएल-आईटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रंजन गुप्ता ने हायर एजूकेशन डवलपमेंट सोसायटी और टीसीआईएल के बारे में जानकारी दी। बताया कि आईटी के क्षेत्र में यह किस तरह से मिलकर विद्यार्थियों को करियर बनाने में सहभागी बने हैं। टीसीआईएल के पूर्व छात्र और कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर के ज्ञान के बिना शिक्षा अधूरी है। इसके बाद कमिश्नर ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में चंद्रकांत, रवि सिंघल, राजकुमार खेमका, प्रविंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
दिशा भारती के विद्यार्थी चमके
सहारनपुर। डॉ. अब्दुल कलाम जोनल आर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट 2018 का आयोजन मेरठ में हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिशा भारती की सिमरन मनचंदा और जूही अरोड़ा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज अध्यक्ष यशपाल भाटिया ने छाओं और शिक्षक राजन सैनी को बधाई दी।