सहारनपुर। मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रोदय के चलते एसएसपी के आदेश पर यातायात व्यस्था परिवर्तन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
-। सहारनपुर से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले सभी वाहन शामली, बागपत के रास्ते होकर जाएंगे।
-। सहारनपुर से मेरठ होकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन मुजफ्फरनगर से मीरापुर, बिजनौर के रास्ते तथा सहारनपुर से हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर होकर जाएंगे।
-। सहारनपुर से मेरठ होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहन शामली से बागपत होकर गाजियाबाद जाएंगे।