बेहट (सहारनपुर)। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में बृहस्पतिवार को बेहट कोतवाली एवं मिर्जापुर थाने में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में एसडीएम एवं सीओ ने कहा, कि होली पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगें। इसलिए सभी मिलजुलकर शांति पूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करें, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में सीओ ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हम सभी को एक दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए। कोई हुड़दंग न मचाए और शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं। किसी पर जबरन रंग न फेंके और डीजे आदि का प्रयोग न करें। माहौल खराब करने वालों पर नजर रखते हुए उनकी जानकारी पुलिस को दें। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन, अनिल सिंघल, खैराती लाल अरोड़ा, सुभाष सैनी, राकेश गाबा, मुकेश राणा, मोहम्मद अहमद काजमी, अवनीश अग्रवाल, सभासद आरिफ मंसूर, मुस्तकीम अय्यूबी, सुरेश कुमार, प्रधान दिलशाद, प्रधान सुखपाल काम्बोज, हेमंत जैन, मिर्जा फजलूर्रहमान, प्रधान नाथीराम, रामकुमार, योगेश गुर्जर, जिनेंद्र जैन, दीपक सिंघल, फूलचंद, प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार आदि की मौजूदगी रही।
मिर्जापुर थाना परिसर में आहूत बैठक में एसडीएम बेहट वैभव शर्मा एवं सीओ शिवराज सिंह ने कहा कि होली का त्योहार सभी मिल-जुलकर प्रेम भाव से मनाएं। डीजे प्रयोग मत करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर नजर रखें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता मिला, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना प्रभारी मिर्जापुर केपी शर्मा ने कहा सभी जिम्मेदार लोग होली के त्योहार से पहले अपने-अपने गांव में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाकर रखने के संबंध में बातचीत करें। बैठक में राव कादिर, आसिफ अली, अशोक राणा, मोहमम्द कामिल, अनिल राणा, सुलेमान मलिक, शमशाद, राव मंजर अली, महेंद्र सिंह चौहान, राकेश गुप्ता, रामी आदि की मौजूदगी रही।