फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेल समारोह में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर ग्रुप खेलकूद का शुभारंभ प्रधानाचार्य मौ. अहमद खान और प्रबंधक मुमताज खान द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में साधारण दौड़, जंपिंग दौड़ और मेंढक दौड़ का आयोजन किया गया। नर्सरी में रुद्रप्रताप, मानसी, अलीसबा, साइम, वेदांक्ष, एलकेजी में अबू हुरैरा, शिवम, अजरा, पृथ्वी, श्रीराज, तेजस और यूकेजी में मुजम्मिल, उवेश प्रथम रहे। कक्षा एक से चार बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस के मुराद, तेजस्वी, कशिश, मुरशिद, साहिल, यैलो हाउस से नबीया, युवराज और रेड हाउस से वर्षा, अक्षत विजेता रहे। वार्षिक समारोह में बच्चों द्वारा नृत्य और फैशन शो का रंगारंग प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य मौ. ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। मौ. आरिफ, मंशा उर्रहमान, प्रियंका, अजमत फातिमा, जैबा खान, मोहिनी पुंडीर, अफसाना खान, फिरोजा खान, रश्मि, हिना, गीतांजली, इंसा, इरम, वंदना गुप्ता, माधुरी जैन, ममता पुंडीर, हेमंत, प्रदीप धीमान, अनुभव कंसल, राहुल शर्मा, इसरार हैदर, दीपक चौहान, शाहरुख, गौरव भार्गव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें