फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बावजूद रोजाना 2 से 3 घंटे तक का कट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को घंटाघर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने समस्याओं से अवगत कराते हुए अधीक्षण अभियंता से पूछा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के बाद भी कट क्यों लग रहे हैं। महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि मात्र दो, तीन हजार रुपये बकाया होने पर भी बिना चेतावनी दिए बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि प्राइवेट मीटर रीडर बाजारों में घूम कर व्यापारियों को भय दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैँ। इस पर अधीक्षण अभियंता से व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पहले चरण में बडे़ बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छोटे बकाएदारों का कनेक्शन बिना चेतावनी दिए नहीं काटा जाएगा। सुनील शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, राजकुमार कालड़ा, अश्वनी गुप्ता, रवि वैश्य, दीपक खेड़ा, प्रदीप शर्मा, दीपक भार्गव, राजेंद्र गुप्ता, संदीप धीमान, संजीव विश्वकर्मा, शिव गांधी, आदित्य धारिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें