फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने पुलिस के साथ रेलवे की भूमि पर बनवाई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला वलीपुरा में रेलवे की भूमि पर दीवार को लेकर चल रहे विवाद के मामले में रेलवे अधिकारियों ने पुलिस के साथ दीवार का निर्माण कराया। इसके विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला वलीपुरा में रेलवे की भूमि पर रास्ते के लिए लोग मांग कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस भूमि पर दीवार बनाने का प्रयास किया था। लेकिन लोगों ने तोड़ दिया और रास्ता बना लिया। एक सप्ताह पूर्व भी रेलवे ने दीवार का निर्माण कराने का प्रयास किया था। लेकिन लोगों ने काम रुकवाकर मजदूरों को भगा दिया था। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों की टीम रेलवे पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला वलीपुरा पहुंची और रेलवे की भूमि पर बनाए गए रास्ते को बंद कर दीवार का निर्माण शुरू करा दिया। निर्माण कार्य शुरू होते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने उसे पुराना रास्ता बताते हुए रेलवे के डीआरएम के यहां मामला विचाराधीन होने का भी आरोप लगाया। लोगों ने काम रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर रेलवे पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की भूमि पर मोहल्ले के लोग कब्जा कर उस पर रास्ते का निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि यहां से रेल की पटरी गुजर रही है। रेलवे लाइन पर रास्ते का निर्माण नहीं कराया जा सकता। इसलिए दीवार बनवाई गई है। जिससे कोई दुर्घटना घटित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें