रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कासगंज में 26 जनवरी को तिंरगा यात्रा निकाले जाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा चंदन गुप्ता को गोली मारे जाने की घटना में हुई उसकी मौत को लेकर यहां गांधी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती लेकर शांति मार्च निकाला। गांधी ग्रुप के संस्थापक अमन कुमार ने प्रदेश सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।
यहां वाल्मीकि धर्मशाला से गांधी ग्रुप कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू हुए शांति मार्च में कार्यकर्ता अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर चल रहे थे। शांति मार्च नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया। इससे पूर्व धर्मशाला के आयोजित विचार गोष्ठी के गांधी ग्रुप के संस्थापक अमन कुमार ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि कांसगज में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद हुए चंदन गुप्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं चंदन गुप्ता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। शांति मार्च में विकास बालियान, हिमांशु, दीक्षांत, नीरज शर्मा, अनुज सैनी, तुषार, विशाल, सुल्तान सिंह, रितिक त्यागी, वीशु कुमार, निखिल कोरी आदि रहे।