आज के दौर में व्यवसायिक शिक्षा की जरूरत: मसूद
सहारनपुर। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि आज के समय में छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा आवश्यकता है। भौतिकवादी युग में व्यवसायिक शिक्षा छात्रों को उनके मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
नव वर्ष के मौके पर अंबाला रोड स्थित चौधरी धनपाल आईटीआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मसूद अख्तर शामिल हुए। चेयरमैन बबलू लाठर, प्रबंधक चौधरी अभिनव, राजेश सिंहा, हरेंद्र चौधरी, राजकुमार, चौधरी देवंद्र लाठर, रिजवान ठेकेदार, परमेंद्र लाठर, अशोक सैनी, रविंद्र प्रधान, राशिद खां, राकेश राणा, रोहन लाठर, अमन लाठर, जयदेव मुखिया, यतेेंद्र पंवार, गुलजार अहमद, जयपाल प्रधान, बोबी राजा, सेवाराम, महेश पांचालन, चौधरी सुखबीर मौजूद रहे।