सहारनपुर। मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने फिल्म अभिनेता इनामुलहक को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर निवासी फिल्म अभिनेता इनामुलक शामिल हुए। मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने इनामुलहक को उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सम्मानित किया। अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि इनामुलहक एक युवा कलाकार है। इनामुलहक ने एयर लिफ्ट, लखनऊ जंक्शन, जौली एलएलबी-2, फिरंगी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विनय शंकर दुआ, राजीव, डा. उपासना दुआ, पूजा सिंघल, नीलम कामरा, पवन कामरा, प्रवीण आहूजा, दीपक गोयल, रम्मी धवन, पंकज गुप्ता, खैराती लाल आदि मौजूद रहे।